विश्व कछुआ दिवस 2025: वास्तु के अनुसार घर में कछुआ रखने से स्वास्थ्य, धन और रिश्तों में आती है स्थिरता, जानिए सही रंग और दिशा

विश्व कछुआ दिवस: वास्तु के अनुसार, घर में कछुआ रखने से स्वास्थ्य, धन और रिश्तों में स्थिरता आती है। जानिए कछुए का सही रंग, दिशा और फायदे। देखिए फोटो गैलरी…

पूजा घर में पूजा के लिए हो या लिविंग रूम में शो-पीस के तौर पर, आजकल लगभग हर घर में कछुआ देखा जाता है। यह कछुआ आपको सामान्य लग सकता है, लेकिन वास्तु और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से यह स्थिरता का प्रतीक है।

अगर आपके जीवन में स्वास्थ्य, पैसा और रिश्ते ये तीनों चीजें स्थिर नहीं हैं, तो आप बहुत चिंतित हो सकते हैं। विश्व कछुआ दिवस के मौके पर जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कछुआ रखने का सही स्थान, रंग, दिशा और फायदे। अगर आप घर में कछुआ रखते हैं या रखने की सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी।

रिश्तों में स्थिरता के लिए कछुआ परिवार रखें

अगर आपके व्यक्तिगत संबंधों या वैवाहिक जीवन में अस्थिरता है, तो केवल एक कछुआ न रखें।

उसके साथ उसका साथी (पार्टनर टर्टल) या छोटे-बड़े कछुओं का एक परिवार रखें।

इसके लिए पीतल का कछुआ चुनें और इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें।

इससे रिश्तों में संतुलन, स्थिरता और सामंजस्य आता है।

उत्तर-पूर्व में रखें भूरा कछुआ

अगर घर में किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या या कोई पुरानी बीमारी है, तो भूरे रंग का कछुआ उत्तर-पूर्व दिशा में रखें।

इसके साथ ही अपनी दवाएं भी इसी स्थान पर रखें।

यह स्वास्थ्य में सुधार करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।

उत्तर दिशा में रखें चांदी का कछुआ

वास्तु विशेषज्ञ जय मदान के अनुसार, चांदी का कछुआ पानी में रखकर उत्तर दिशा में स्थापित करें।

कछुए की पूंछ उत्तर दिशा में होनी चाहिए, जिससे लगे कि कछुआ उत्तर दिशा से घर में आ रहा है।

इस दिशा में रखा कछुआ धन, करियर और सकारात्मक ऊर्जा के लिए शुभ माना जाता है।

कछुआ रखने के फायदे

घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

धन, करियर और अवसरों में वृद्धि होती है।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है।

रिश्तों में सामंजस्य और स्थिरता आती है।

घर में शांति और सौहार्द बना रहता है।

वास्तु दोष दूर करने में मदद करता है।

कछुआ कहां और कैसे न रखें

कछुआ टॉयलेट या बाथरूम के पास न रखें।

टूटा हुआ कछुआ कभी घर में न रखें।

कछुए को धूल या गंदा न होने दें, समय-समय पर साफ करें।

घर के बीच में कछुआ रखना अशुभ हो सकता है।

दिशा और रंग जाने बिना कोई कछुआ न रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *