সুস্মিতা सेन के पहले हीरो मुकुल देव का निधन, 54 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
मुंबई: बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता मुकुल देव का शुक्रवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। ‘आर राजकुमार’, ‘सन ऑफ सरदार’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके मुकुल देव 54 वर्ष के थे। हालांकि, उनकी मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और परिवार की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल, जो मुकुल देव की प्रेमिका बताई जा रही हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। दीपशिखा के अनुसार, मुकुल देव कुछ समय से आईसीयू में भर्ती थे, लेकिन उनकी बीमारी के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में जन्मे मुकुल देव बचपन से ही संगीत और नृत्य से जुड़े थे। अभिनय के अलावा, वह एक प्रशिक्षित पायलट भी थे। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1996 में टेलीविजन धारावाहिक ‘मुमकिन’ से की थी। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म ‘दस्तक’ थी, जिसमें वह सुष्मिता सेन के साथ नज़र आए थे। हिंदी फिल्मों के अलावा, उन्होंने बंगाली, पंजाबी, कन्नड़ और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया। उनकी आखिरी फिल्म ‘अंत’ 2022 में रिलीज़ हुई थी। मुकुल देव के बड़े भाई राहुल देव भी बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता हैं।