पेरू के ममी रहस्य में नया मोड़: एलियन नहीं, बल्कि उनकी हत्या की गई थी!

पेरू में मिली रहस्यमयी ममियों को लेकर जिज्ञासा कम होने का नाम नहीं ले रही है। 2017 में जब ये पहली बार खोजी गईं, तब से ही यह सवाल उठ रहा है कि क्या ये इंसान थे या एलियंस? 2025 में भी इस सवाल का कोई पुख्ता जवाब नहीं मिला है, लेकिन ममी रहस्य में अब एक चौंकाने वाला नया मोड़ आया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन ममीकृत शरीरों की बेरहमी से हत्या की गई थी। उनके शरीर पर मिले निशानों से साफ पता चलता है कि उन्हें बेहद निर्मम तरीके से मारा गया था। इस खोज ने पेरू की प्राचीन सभ्यता के एक अंधेरे पक्ष को उजागर किया है और इन ममियों की वास्तविक पहचान और उनकी दुखद नियति के बारे में नए सवाल खड़े किए हैं।
2017 में कुल 21 ममी मिली थीं। शुरुआत में कई लोगों ने इन्हें नकली बताया था, कुछ का मानना था कि ये जानवरों की हड्डियों, कागज और गोंद से बनी ‘गुड़िया’ हैं। वहीं, उनके तीन उंगलियों वाले हाथ और लंबी खोपड़ी को देखकर कई लोग उन्हें एलियन भी कहते थे। हालांकि, बाद में वैज्ञानिकों ने विस्तृत जांच के बाद पुष्टि की कि ये पूरी तरह असली हैं और लगभग 1200 साल पुरानी हैं। लेकिन उनकी उत्पत्ति या वे कहां के निवासी थे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। हाल ही में, मारिया, मोंटसेराट और एंटोनियो नामक तीन ममियों का गहन अध्ययन किया गया है। मारिया नामक लगभग 5 फीट 6 इंच लंबी 35-45 वर्षीय ममी के शरीर पर गहरे घाव और कमर के निचले हिस्से में काटने के निशान पाए गए हैं। वहीं, 16-25 वर्षीय मोंटसेराट की छाती पर पांच से छह बार चाकू से वार करने के निशान और अन्य चोटों के निशान मिले हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, ये निशान साबित करते हैं कि ममी असली हैं और 100 प्रतिशत प्रामाणिक हैं, जो कभी इसी दुनिया में घूमते थे। लेकिन उन्हें इतनी बेरहमी से क्यों मारा गया? यह सवाल अभी भी एक गहरे रहस्य के पीछे छिपा है।