हल्दी से पाएं 2000% अधिक ताकत, जानें सेवन का सही तरीका

हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन नामक तत्व वैज्ञानिक रूप से सूजन कम करने और कैंसर के खतरे को घटाने सहित कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। हालांकि, शरीर में करक्यूमिन का अवशोषण अक्सर कम होता है। शोध के अनुसार, हल्दी के अधिकतम फायदे पाने के लिए इसे काली मिर्च (जिसमें पिपेरिन होता है) या फैट (जैसे घी या तेल) के साथ लेना चाहिए। ऐसा करने से करक्यूमिन का अवशोषण 2000% तक बढ़ सकता है, जिससे इसके औषधीय गुणों का बेहतर लाभ मिल पाता है।
हल्दी का उपयोग प्राचीन काल से औषधि और धार्मिक अनुष्ठानों में होता रहा है। यह जोड़ों के दर्द, गठिया, हृदय स्वास्थ्य, डायबिटीज नियंत्रण, मस्तिष्क कार्य और पाचन में सुधार के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। प्रयोगशाला अध्ययनों में यह कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को धीमा करने और कीमोथेरेपी के दुष्प्रभावों को कम करने में भी सहायक पाई गई है। आधुनिक चिकित्सा भी इसके फायदों को मानती है, और पिछले 25 वर्षों में इस पर 3000 से अधिक वैज्ञानिक शोध प्रकाशित हुए हैं।