अपनी सगी बहन से दुष्कर्म, मां ने भी दिया साथ
June 30, 2025

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती ने अपने बड़े भाई और मां के खिलाफ दुष्कर्म और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि उसका भाई, जो एक सिक्योरिटी गार्ड और तांत्रिक भी है, तंत्र-मंत्र के बहाने लंबे समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी और मां भी भाई का ही साथ देती थी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवती के आरोप सही पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।