अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 5 ने पहचान बदलने को करवाई सर्जरी
June 30, 2025

दिल्ली पुलिस ने राजधानी से 18 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। इनमें से पांच ऐसे हैं जिन्होंने अपनी पहचान छुपाने और वापस बांग्लादेश भेजे जाने से बचने के लिए जेंडर सर्जरी करवाकर ट्रांसजेंडर का रूप ले लिया था। पुलिस के अनुसार, ये लोग अपने परिजनों से संपर्क के लिए प्रतिबंधित आईएमओ ऐप का इस्तेमाल करते थे और इनके पास से सात स्मार्टफोन भी बरामद किए गए हैं।
नॉर्थ वेस्ट जिले के फॉरेनर सेल ने अशोक विहार में चलाए गए अभियान के दौरान लगभग 100 झुग्गियों और 150 गलियों की गहन जांच के बाद इन लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। इन पांच ट्रांसजेंडरों को लाल बत्ती और अन्य इलाकों से पकड़ा गया, जहां वे महिलाओं के भेष में पैसे मांगते पाए गए। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।