अमरनाथ यात्रा 2025 कबूतरों का रहस्य! भोलेनाथ की कृपा से ही मिलते हैं ‘अमर पक्षी’ के दर्शन

अमरनाथ यात्रा 2025 कबूतरों का रहस्य! भोलेनाथ की कृपा से ही मिलते हैं ‘अमर पक्षी’ के दर्शन

अमरनाथ यात्रा केवल एक तीर्थ यात्रा नहीं, बल्कि आस्था और रहस्य का संगम है। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कठिन मार्गों से गुजरते हैं, लेकिन इस यात्रा का एक अनसुलझा रहस्य “अमर पक्षी” कहे जाने वाले कबूतरों का एक जोड़ा है, जो हर किसी को दिखाई नहीं देता। मान्यता है कि भगवान शिव ने इसी गुफा में माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी, जिसके साक्षी ये दो कबूतर बने थे और तभी से इन्हें अमरता का वरदान मिला है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, ये कबूतर आज भी अमरनाथ गुफा में दिखाई देते हैं, लेकिन इन्हें केवल वही श्रद्धालु देख पाते हैं जिन पर बाबा बर्फानी की विशेष कृपा होती है। कई यात्री आज भी इन कबूतरों को देखने का दावा करते हैं, जिसे वे आस्था और चमत्कार का प्रतीक मानते हैं। वैज्ञानिक कारणों से ठंडे और ऊँचे वातावरण में किसी जीव का रहना असंभव है, फिर भी ये कबूतर हर साल एक निश्चित समय पर देखे जाते हैं, जो भक्तों के लिए एक दुर्लभ और सौभाग्यशाली अनुभव होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *