सोनम वांगचुक पर NSA, मोदी के ‘सबसे बड़े प्रशंसक’ अब क्यों बन गए ‘गद्दार’? BJP का बदला सुर और लेह में गिरफ्तारी पर बवाल
लेह के प्रसिद्ध इंजीनियर और जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हाल ही में लेह में हुई हिंसा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर सरकार ने एनएसए (NSA) यानी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया है। इस कानून को लागू करने का मतलब है कि देश की सुरक्षा को उनसे गंभीर खतरा है।
हालांकि, यह गिरफ्तारी एक खास वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। सोनम वांगचुक कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े प्रशंसक और तरफदार रहे थे। उन्होंने खास-खास मौकों पर पीएम मोदी की तारीफ की है और 2024 तक वह मोदी के घोर प्रशंसक बने रहे। वह उन्हें चीन और अमेरिका के राष्ट्रपतियों के बराबर खड़ा कर चुके थे।
जब सोनम मोदी की तारीफ करते थे, तो बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते नहीं थकते थे। बीजेपी उन्हें देशभक्त पर्यावरण कार्यकर्ता और देशभक्त वैज्ञानिक कहती थी।
लेकिन सितंबर 2025 में सब कुछ बदल गया। वही बीजेपी वाले अब सोनम वांगचुक को ‘गद्दार’ और ‘विदेशी एजेंट’ समेत न जाने क्या-क्या कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने टिप्पणी की है कि जिस तरह से सोनम वांगचुक का पीएम मोदी से ‘मोहभंग’ हुआ है, ऐसे लोगों की संख्या इस देश में एक या दो नहीं है।