आधी रात को जश्न! कोल इंडिया के कर्मचारियों को ₹1.03 लाख बोनस, SECL के 34,500 कर्मियों के खाते में जाएंगे ₹356 करोड़

कोल इंडिया (CIL) के कर्मचारियों के पीएलआर (PLR) यानी बोनस पर आखिरकार आधी रात को मुहर लग गई है। 2025 के लिए 1 लाख 3 हजार रुपए बोनस तय किया गया है। कोलकाता के एक होटल में CIL की JBCCI-11 की मानकीकरण समिति की छठवीं बैठक गहमागहमी के बीच हुई, जिसमें श्रमिक प्रतिनिधियों के दो बार वॉकआउट के बाद आधी रात को इस राशि पर सहमति बनी।

कोयला कामगारों का बोनस:

  • बोनस राशि: CIL और एसईसीएल (SECL) के स्थायी कामगारों को ₹1,03,000 का लाभ मिलेगा।
  • वृद्धि: 2024 के मुकाबले (₹93,750) 2025 में बोनस राशि में ₹9,250 की बढ़ोतरी हुई है।
  • एसईसीएल को भुगतान: एसईसीएल के 34,500 से अधिक कर्मियों के खाते में लगभग 356 करोड़ रुपए का भुगतान होगा।

बालको और रेलवे कर्मियों के लिए भी बड़ी घोषणा:

  • बालको कर्मियों का बोनस: सार्वजनिक क्षेत्र की एल्युमीनियम उत्पादक बालको (BALCO) प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के पिछले साल के बोनस में 15 प्रतिशत की वृद्धि की है। इस वर्ष कर्मचारियों को अधिकतम ₹1,89,264 बोनस दिया जाएगा, जो पिछले साल से ₹24,686 अधिक है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को भी श्रेणी के अनुसार न्यूनतम ₹12 हजार से अधिकतम ₹30 हजार रुपए तक बोनस मिलेगा।
  • रेल कर्मियों का बोनस: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोरबा जिले के लगभग 1200 से अधिक रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी (PLB) राशि ₹17,951 बोनस को मंजूरी दी है। यह बोनस दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के उन कर्मचारियों को मिलेगा जिन्होंने 2024-25 में कोयला लदान में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

कोरबा के बाजार में आएगी रौनक:

त्योहारों से ठीक पहले सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा बोनस दिए जाने से कोरबा जिले के बाजारों में रौनक आएगी। एसईसीएल, रेलवे, और बालको कर्मियों को मिलने वाले भारी-भरकम बोनस के कारण बाजार में जमकर खरीदारी होने के आसार हैं। एक तरफ जीएसटी रिफॉर्म से व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है, वहीं दूसरी तरफ यह बोनस उपभोक्ताओं की जेब को मजबूत करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *