बिग बॉस 19 में ‘वाइल्ड सरप्राइज़’! सलमान खान के सामने वरुण-सान्या का रोमांस देख घरवाले चौंके
हर हफ्ते की तरह, इस बार भी कलर्स टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 19 का वीकेंड वार दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का डबल डोज़ लेकर आ रहा है। एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स के हफ्तेभर के परफॉर्मेंस का रिपोर्ट कार्ड पेश होगा, वहीं दूसरी ओर बिग स्क्रीन के सितारे शो में मस्ती और मसाले का तड़का लगाने पहुंच रहे हैं।
इस हफ्ते वीकेंड एपिसोड में फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के लीड एक्टर्स—यानी वरुण धवन और जान्हवी कपूर—शामिल होंगे। शो का प्रोमो रिलीज़ हो चुका है, जिसमें होस्ट सलमान खान कहते हैं, “इस बार बिग बॉस में आपके लिए वाइल्ड सरप्राइजेज़ इंतज़ार कर रहे हैं।” इसके बाद फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की झलकियां दिखाई जाती हैं।
प्रोमो में वरुण धवन और सान्या मल्होत्रा बेहद रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। इस नज़ारे को देखकर घर के सारे कंटेस्टेंट्स शरमा जाते हैं, और मज़ेदार अंदाज़ में सलमान खान भी अपनी आँखों को बंद कर लेते हैं।
इतना ही नहीं, वरुण और जान्हवी के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी बिग बॉस के मंच पर दिखाई देंगे। इन सितारों की मौजूदगी से ये वीकेंड वार घरवालों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी खास और एंटरटेनिंग बनने वाला है।
शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, अक्षय ओबेरॉय और मनीष पॉल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।