सिर्फ आरती करके दूर करें जीवन की हर बाधा! पंडित सुरेश पांडेय ने बताया नवरात्रि व्रत का सबसे आसान तरीका

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान ‘कालचक्र’ में रोज नवरात्रि से जुड़े विशेष उपायों के बारे में बताया जा रहा है। आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय ने एक अत्यंत सरल और प्रभावी उपाय बताया है। उन्होंने कहा है कि यदि आप किन्हीं कारणों से कन्या पूजन, हवन नहीं कर सकते हैं, या दुर्गा सप्तशती का पाठ करने में असमर्थ हैं, तो आप सिर्फ मां दुर्गा की आरती कर पूरे नवरात्रि का संपूर्ण लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

पंडित सुरेश पांडेय ने बताया कि आरती, भक्त द्वारा देवी के चरणों में अपने संपूर्ण समर्पण का प्रतीक है। सच्चे मन से की गई आरती, कठिन पूजा-विधियों के बराबर फल देती है, जिससे मां दुर्गा तुरंत प्रसन्न होती हैं।

जीवन में आशीर्वाद पाने का महामंत्र प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय ने भक्तों को मां जगत जननी जगदंबा भवानी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए एक विशेष मंत्र का जाप करने को कहा है।

मंत्र है:

“ॐ सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्यः सुतान्वितः।

मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः”

पंडित जी ने कहा कि इस मंत्र का जाप सुबह और शाम को करने से जीवन में सभी बाधाएं दूर होती हैं, धन-धान्य की प्राप्ति होती है और संतान सुख मिलता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस शक्तिशाली मंत्र को अपने बच्चों को भी जरूर याद कराएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *