‘यह जुबिन का असम है, नेपाल नहीं बनने देंगे!’—सिंगर जुबिन गर्ग की मौत पर CM हिमंत का सख्त संदेश

असम के आइकॉन और लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग की रहस्यमय मौत को एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इसको लेकर चर्चाएं और तनाव कम नहीं हो रहा है। विशेष जांच दल (SIT) मामले की जांच कर रहा है, लेकिन तनाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे युवाओं के एक वर्ग में हिंसक व्यवहार की संभावना को देखते हुए उन्हें चेतावनी दी है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को जुबिन के प्रशंसकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने हाल ही में हुए नेपाल के अशांति का जिक्र करते हुए कहा, “यह जुबिन का असम है, इसे नेपाल नहीं बनने देंगे। गर्ग के लिए न्याय पाने के लिए अशांति और हिंसा वांछनीय नहीं है।” उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर SIT जांच से संतुष्टि नहीं मिलती है, तो जुबिन गर्ग की रहस्यमय मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी जाएगी।

जांच में प्रगति: जांच की प्रगति के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि सिंगापुर नॉर्थ-ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत और जुबिन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही, गर्ग की मौत की जांच के तहत आरोपियों के बैंक अकाउंट, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जब्त कर लिए गए हैं।

SIT सूत्रों के अनुसार, ड्रमर शेखरज्योति गोस्वामी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा, देवज्योति हजारिका, तन्मय फुकन, भास्कर दत्ता, वाजिद अहमद, सिद्धार्थ बोरा, अभिमन्यु तालुकदार, रूपकमल सैकिया और परीक्षित शर्मा सहित कई अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जुबिन के मैनेजर और सिंगापुर फेस्टिवल के आयोजक के घर की तलाशी के बाद उन्हें समन भी भेजा गया है।

गौरतलब है कि गायक जुबिन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में नॉर्थ-ईस्ट फेस्टिवल में शामिल होने के दौरान रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। दावा किया गया था कि स्विमिंग करते समय उनकी मौत हुई।असम के आइकॉन और लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग की रहस्यमय मौत को एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इसको लेकर चर्चाएं और तनाव कम नहीं हो रहा है। विशेष जांच दल (SIT) मामले की जांच कर रहा है, लेकिन तनाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे युवाओं के एक वर्ग में हिंसक व्यवहार की संभावना को देखते हुए उन्हें चेतावनी दी है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को जुबिन के प्रशंसकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने हाल ही में हुए नेपाल के अशांति का जिक्र करते हुए कहा, “यह जुबिन का असम है, इसे नेपाल नहीं बनने देंगे। गर्ग के लिए न्याय पाने के लिए अशांति और हिंसा वांछनीय नहीं है।” उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर SIT जांच से संतुष्टि नहीं मिलती है, तो जुबिन गर्ग की रहस्यमय मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी जाएगी।

जांच में प्रगति: जांच की प्रगति के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि सिंगापुर नॉर्थ-ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत और जुबिन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही, गर्ग की मौत की जांच के तहत आरोपियों के बैंक अकाउंट, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जब्त कर लिए गए हैं।

SIT सूत्रों के अनुसार, ड्रमर शेखरज्योति गोस्वामी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा, देवज्योति हजारिका, तन्मय फुकन, भास्कर दत्ता, वाजिद अहमद, सिद्धार्थ बोरा, अभिमन्यु तालुकदार, रूपकमल सैकिया और परीक्षित शर्मा सहित कई अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जुबिन के मैनेजर और सिंगापुर फेस्टिवल के आयोजक के घर की तलाशी के बाद उन्हें समन भी भेजा गया है।

गौरतलब है कि गायक जुबिन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में नॉर्थ-ईस्ट फेस्टिवल में शामिल होने के दौरान रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। दावा किया गया था कि स्विमिंग करते समय उनकी मौत हुई

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *