रायपुर में NIA का बड़ा एक्शन, कोयला खदान में मजदूरी करने वाला नक्सली रामा किचाम गिरफ्तार, पास से सोना और कैश बरामद

राजधानी रायपुर के भाटागांव इलाके से स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) की टीम ने एक और नक्सली को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी के पास से कुछ सोना और कैश भी बरामद हुआ है। SIA ने गिरफ्तार नक्सली को NIA कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कोयला खदान में करता था मजदूरी:

यह मामला पुरानी बस्ती थाना इलाके का है। पकड़े गए नक्सली का नाम रामा किचाम बताया जा रहा है, जो कोरबा स्थित एक कोयला खदान में मजदूरी का काम करता था। SIA को नक्सली रामा किचाम का इनपुट पहले गिरफ्तार हुए नक्सली दंपति से पूछताछ में मिला था, जिससे इनके बीच पैसे के लेनदेन की बात सामने आई थी।

4 दिन पहले भी हुई थी गिरफ्तारी:

रायपुर से 24 सितंबर को राजधानी के चंगोराभाठा इलाके से नक्सली पति-पत्नी जग्गू और उसकी पत्नी कमला को गिरफ्तार किया गया था। डी.डी. नगर थाना इलाके के ये दोनों मूल रूप से बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और वर्तमान में चंगोराभाठा इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, वे साल 2017-18 से नक्सली संगठन में सक्रिय थे।

पता चला है कि पकड़े गए नक्सली फर्जी आधार कार्ड देकर किराए का मकान लिए थे। जग्गू उर्फ रमेश कई बड़े अधिकारियों के घर पर गार्ड और ड्राइवर से संबंधित नौकरी भी कर चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *