टीनएज में पढ़ाई में नहीं लग रहा मन? ब्रेन को सुपरचार्ज करने के लिए ये ७ फूड्स डाइट में जोड़ें!

किशोरावस्था शरीर के तेज़ी से विकास, पढ़ाई और करियर के दबाव का दौर होती है। ऐसे में सही खानपान पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, ग़लत खान-पान से इस उम्र में फोकस में कमी, थकान और मस्तिष्क की कार्यक्षमता घट सकती है।

मशहूर पोषण विशेषज्ञ ल्यूक कौटीनो (Luke Coutinho) ने किशोरों की डाइट में कुछ ज़रूरी तत्व शामिल करने की सलाह दी है, जो उनके मस्तिष्क को सुपरचार्ज करने में मदद करेंगे।

टीनएजर्स के ब्रेन को सुपरचार्ज करने वाले ७ ज़रूरी तत्व:

१. नट्स, फैट और सीड्स (स्वस्थ वसा और बीज): ल्यूक कौटीनो के अनुसार, किशोरों की डाइट में स्वस्थ फैट होना ज़रूरी है, क्योंकि हमारा मस्तिष्क एक फैटी ऑर्गन है। इसलिए घी, मेवे, बीज और स्वस्थ तेल जैसे ऑलिव ऑयल, नारियल तेल और तिल का तेल संतुलित मात्रा में शामिल करना चाहिए। अलसी के बीज, सूर्यमुखी, कद्दू के बीज, अखरोट और तिल में ओमेगा-३ फैटी एसिड्स प्रचुर मात्रा में होते हैं।

२. आयरन: शरीर में आयरन की कमी से थकान, चिड़चिड़ापन और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है। आयरन मस्तिष्क के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और डोपामाइन (Dopamine) जैसे हार्मोन रिलीज़ करता है, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, हल्दी, गेहूं के ज्वारे और मोरिंगा आयरन के अच्छे स्रोत हैं।

३. कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स: अनाज, फल, शकरकंद और बीन्स जैसे खाद्य पदार्थ ग्लूकोज के रूप में मस्तिष्क के लिए ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत होते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि जो छात्र सुबह का नाश्ता नहीं करते, उन्हें क्लास में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है, जिसका कारण कम ऊर्जा स्तर और दिमागी सुस्ती है।

४. जिंक (Zinc): जिंक नर्व्स और मस्तिष्क की कोशिकाओं के बीच संचार बनाए रखने में महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से बौद्धिक क्षमता और समस्या समाधान कौशल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके लिए बादाम, लहसुन, कद्दू के बीज, तिल और ऑर्गेनिक अंडों का सेवन करना चाहिए।

५. आयोडीन: बच्चों में आयोडीन की कमी से मस्तिष्क को नुकसान हो सकता है। गर्भवती माताओं को और बच्चों को आयोडीन का सेवन करना चाहिए, जो टमाटर, पालक, अंडे और आलू में पाया जाता है।

६. कोलीन (Choline): यह तत्व मस्तिष्क के विकास के लिए आवश्यक है और अंडों, मछलियों, एवोकेडो, पालक और प्रोबायोटिक्स में पाया जाता है।

७. विटामिन बी: विटामिन बी-९ और बी-१२ नर्व सेल्स को स्वस्थ रखते हैं। यदि शरीर में इसकी कमी हो, तो सप्लीमेंट का सेवन किया जा सकता है। मांसाहारी भोजन में इसकी प्रचुरता होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *