बिग बॉस 19 में घमासान, कुनिका और फरहाना में हुई भयानक लड़ाई, हाथापाई देख मजे लेने लगे घरवाले!

सलमान खान का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) अब तमीज और तहजीब की सारी हदें पार करता नजर आ रहा है। कंटेस्टेंट्स छोटी-छोटी बातों पर लड़ने और हाथापाई पर उतारू हो रहे हैं। इसी बीच, शो के मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड से जुड़े दो नए प्रोमो वीडियोज जारी किए हैं। इनमें से एक प्रोमो में कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट के बीच भयानक लड़ाई देखने को मिली, जिसमें दोनों मारपीट पर उतर आईं।

क्या है नए प्रोमो में?

बिग बॉस 19 के मेकर्स ने जियो हॉटस्टर इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “कुनिका और फरहाना की बहस ने बिग बॉस के घर का तापमान बढ़ा दिया।”

वीडियो में दिखता है कि कुनिका, फरहाना पर ताना मारते हुए कहती हैं, “मुंह बंद कराना आता नहीं, कैप्टन बनी बैठी हैं।” यह सुनते ही फरहाना का पारा चढ़ जाता है और वह पलटकर कहती हैं, “आप मेरे मत आओ। आप खुद जहर उगल रही हो।”

जब कुनिका पूछती हैं कि उसने उनके बारे में शुरू क्यों किया, तो फरहाना गुस्से में कहती हैं, “क्या करूं? थप्पड़ मारूं उसे? कैप्टन के तौर पर मैंने रिजाइन तो नहीं किया है, आप फेल हुई हैं। खुद तो दो दिन में फुस्स हो गई थीं, तब क्या था।” इसके बाद दोनों में भयानक बहस हुई और बात हाथापाई पर उतर आई, जिसके बाद दूसरे घरवालों ने आकर बीच-बचाव किया।

दोनों की लड़ाई देखकर कुछ घरवालों का रिएक्शन भी हैरान करने वाला था। जहां जीशान कादरी कहते हैं कि “कुछ नहीं किया जा सकता”, वहीं अमाल कहते हैं, “मजा आ रहा है।” फैंस लगातार इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक अन्य प्रोमो में जीशान और बसीर अली को घर के दूसरे गुट के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *