संजय दत्त, मालविका मोहनन के साथ प्रभास का ‘द राजा साब’ लुक वायरल, मारुति की फिल्म ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
September 29, 2025
साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। डायरेक्टर मारुती की इस फिल्म का सामने आया ट्रेलर काफी मजेदार है, जिसमें हॉरर, कॉमेडी और एक्शन का परफेक्ट मिक्सचर देखने को मिला है। ट्रेलर रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, और फैन्स लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं।
फैन्स लंबे समय से इस तेलुगु हॉरर-कॉमेडी-एक्शन फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जिसे पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है।
आपको बता दें कि यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, बोमन ईरानी, जरीना वाहब, वेन्नेला किशोर, ब्रह्मानंदम और योगी बाबू जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।