८ महीने से अन्न त्याग, अब सिर्फ नीबू और नारियल पानी! सीएम भजनलाल शर्मा की ‘स्पीड’ का राज जानकर दंग रह जाएंगे!

सीएमओ की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा का मानना है कि इस संयमित जीवनशैली से न केवल उनकी काम की गति तेज हो रही है, बल्कि उनके स्वास्थ्य पर भी इसका काफी सकारात्मक असर पड़ रहा है।

‘उपवास केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि आत्मिक तपस्या है’

नवरात्रों में केवल पानी पर रहने के मामले में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह उपवास केवल धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि एक गहन आध्यात्मिक तपस्या है, जो उन्हें आत्मबल और मन की एकाग्रता प्रदान करती है। सीएम भजनलाल के अनुसार, इन नौ दिनों में शरीर से अधिक मन और आत्मा की शुद्धि होती है। यह उनके लिए आत्म-अनुशासन का पर्व है।

जानकारी के मुताबिक, सीएम भजनलाल शर्मा ने इस कठिन व्रत के बावजूद इन नवरात्रों में अब तक ४२ से अधिक कार्यक्रमों में भागीदारी, उद्घाटन, अवलोकन और शिलान्यास किए हैं। इनमें से लगभग १८ बार वे जयपुर से बाहर दौरे पर रहे हैं।

बता दें, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोजमर्रा के भोजन में पिछले आठ महीने से अन्न नहीं है। वे फलाहार, उबली हुई सब्जियां, नींबू पानी, नारियल पानी, चाय और गाय का दूध ले रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *