बिहार के रोहतास में भीषण हादसा! नेशनल हाइवे पर ट्रक-ऑटो की सीधी टक्कर, ऑटो चालक समेत ३ लोगों की मौके पर मौत!
बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र में सोमवार को रिश्तों को झकझोर देने वाला सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में ऑटो चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान ऑटो चालक चितरंजन यादव (३०), उनके भांजे आयुष कुमार (१०) और भांजी सोनाक्षी कुमारी (८) के रूप में हुई है। इस हादसे में चितरंजन की बहन सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, चितरंजन यादव अपने गांव रेडीया (तिलौथू थाना) से लौट रहे थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर तुरंत फरार हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस दर्दनाक घटना से रेडीया गांव में शोक का माहौल है।