भारत से तीसरी हार का साइड इफेक्ट! पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिया सख्त फैसला, विदेशी लीग्स में नहीं खेल पाएंगे खिलाड़ी

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी करने पर तत्काल रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर अब विदेशी टी20 लीग्स में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। बोर्ड सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है।

पाकिस्तान टीम को इस टूर्नामेंट में भारत के हाथों यह तीसरी हार मिली थी। एक समय जीत के करीब होने के बावजूद, टीम की खराब बल्लेबाजी और फिर निराशाजनक गेंदबाजी ने सारा खेल खराब कर दिया था।

घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता देने का आदेश

पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) सैयद समी अहमद ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय लीगों से दूर रहने और घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। इसका सीधा असर उन खिलाड़ियों पर पड़ेगा जिन्हें पहले ही विदेशी लीग्स के लिए एनओसी जारी किए जा चुके थे।

दिग्गज़ खिलाड़ियों पर प्रभाव

हालांकि, इस फैसले से पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी बाबर आज़म, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिज़वान और फहीम अशरफ तुरंत प्रभावित नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें बिग बैश लीग (BBL) के लिए पहले ही NOC दी जा चुकी है। लेकिन, इसके बाद अन्य किसी भी टूर्नामेंट के लिए उन्हें शायद ही अनुमति मिले।

फाइनल हारने के बाद पाकिस्तानी टीम के सदस्य, जिनमें कप्तान सलमान अली आगा, फहीम अशरफ और हसन अली शामिल थे, सोमवार को लाहौर लौटे थे। इसके अगले ही दिन पीसीबी ने यह कड़ा कदम उठाया है, जो खिलाड़ियों के करियर और आगामी तैयारियों पर बड़ा असर डाल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *