मुंगेर को मिलेगी आधुनिक बस स्टैंड की सौगात! तारापुर में ₹6.77 करोड़ की लागत से बनेगा हाईटेक बस अड्डा, डिप्टी CM ने दिया बड़ा अपडेट

बिहार के मुंगेर जिला को जल्द ही एक नया और पूरी तरह से मॉडर्न बस स्टैंड मिलने वाला है। जिले के तारापुर में इस बस स्टैंड के बनने से लोगों को खास और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। बिहार सरकार ने सार्वजनिक परिवहन में सुधार लाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

बस स्टैंड के निर्माण में लागत और जिम्मेदारी

इस मॉडर्न बस स्टैंड के निर्माण में करीब 6.77 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, इसका निर्माण ई-टेंडरिंग प्रक्रिया से होगा और इसकी जिम्मेदारी बुडको (BUDCO) को सौंपी गई है। उम्मीद है कि इसके बनने से परिवहन सुविधाओं में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नीतीश कुमार की एनडीए सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने परिवहन विभाग की विभिन्न पहलों का उल्लेख किया, जिसमें बसों का मॉडर्नाइजेशन, पिंक बस सेवा और युवाओं को रोजगार देने के लिए ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना’ के तहत ग्रामीण इलाकों में गाड़ी खरीदने में मदद करना शामिल है।

डिप्टी सीएम ने यह भी बताया कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए हाल ही में बसों के किराए में छूट दी गई थी, जिसके लिए 24 करोड़ 06 लाख रुपये मंजूर किए गए थे। उन्होंने कहा कि तारापुर में मॉडर्न बस स्टैंड के बनने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य यात्रियों को भी हाई लेवल वाली सुविधा मिल सकेगी। इतना ही नहीं, यह परियोजना रोजगार के अवसर बढ़ाएगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी।

Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *