गज़ब का जुगाड़! शख्स ने पलंग में लगाया इंजन और स्टीयरिंग, सड़क पर दौड़ाई ‘बेड कार’, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर इस समय एक जबरदस्त जुगाड़ू वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपने पलंग को ही चलती-फिरती गाड़ी में बदल दिया है। उसने पलंग में इंजन, स्टीयरिंग, आरामदायक गद्दे और हेडलाइट भी फिट कर दी हैं, और देखते ही देखते यह चार पहिया सवारी गाड़ी बन गई। इस देसी जुगाड़ को देखकर लोग हैरान रह गए हैं।
पलंग के अंदर इंजन और स्टीयरिंग
वायरल हो रहे वीडियो में आस-पास के नज़ारे देखकर लग रहा है कि यह किसी गाँव का इलाका है। सड़क पर एक शख्स अपनी बनाई हुई अजीबो-गरीब गाड़ी दौड़ाता हुआ नज़र आ रहा है। खुद ड्राइव कर रहे हैं और साथ में कुछ महिलाएं और एक बच्ची भी उस पर बैठी हुई है।
यह ‘गाड़ी’ इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि इसका आधार एक पलंग है। पलंग के बीचों-बीच स्टीयरिंग लगाई गई है और अंदर इंजन, एक्सेलेरेटर और ब्रेक भी फिट किए गए हैं। बैठने के लिए ऊपर गद्दे रखे गए हैं, और आगे टिन लगाकर इसे गाड़ी जैसा आधुनिक लुक दिया गया है। कमाल की बात यह है कि इसमें हेडलाइट भी लगी हुई है।
पूरा कार कंपनी में डर का माहौल है, अमेरिका क्या कहता था?😂🤣🔥 pic.twitter.com/SKcdn07qr1
— Toofan Ojha (@RealTofanOjha) September 21, 2025
देश में जुगाड़ू लोगों की कमी नहीं है, और यह वीडियो इसका एक और शानदार उदाहरण है। शख्स की देसी इंजीनियरिंग और क्रिएटिविटी की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।