‘जिस शो से 50 लाख मिल रहे, उसके लिए 2 करोड़ क्यों दूं?, ‘बिग बॉस 19 से बेघर हुए अवेज दरबार ने परिवार द्वारा पैसे देने की बात को नकारा

टीवी का पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ जमकर लाइमलाइट में है। इस बीच, शो से हाल ही में बेघर हुए कंटेस्टेंट अवेज दरबार भी खूब चर्चा में हैं। उन्हें लेकर यह अफवाह उड़ रही थी कि उनके परिवार ने मेकर्स को 2 करोड़ रुपये देकर उन्हें शो से बाहर करवा दिया है। इन अफवाहों पर अब खुद अवेज ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

‘स्क्रीन’ से अपने एविक्शन पर बातचीत करते हुए अवेज ने कहा, “इस तरह की अफवाहें मैंने भी सुनी हैं, लेकिन ये सब बेतुकी बातें हैं और इनमें से सच कुछ भी नहीं है।” अवेज ने सीधे सवाल किया, “जिस शो से मुझे सिर्फ 50 लाख रुपये मिल रहे हैं, मैं ऐसे शो को 2 करोड़ रुपये क्यों दूं?”

अवेज ने आगे कहा कि वह शो में अच्छा करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें फील कराया गया कि वह कुछ खास नहीं खेल पा रहे हैं। उन्होंने साफ किया, “मैं हमेशा ही बहुत क्लियर रहा हूं और मैंने कभी किसी से कोई झूठा वादा नहीं किया है। अगर मेरे परिवार ने ऐसा किया होता तो मैं उनसे चिढ़ा होता, लेकिन हम सभी खुद इससे हैरान हैं।”

गौरतलब है कि अवेज को लेकर यह भी चर्चा हो रही थी कि जब गौहर खान शो में आईं और उन्होंने मेकर्स से पूछा कि क्या शो में अवेज की एक्स-गर्लफ्रेंड शुभी जोशी बतौर वाइल्ड कॉर्ड आने वाली हैं? तो उन्हें कुछ खास जवाब नहीं मिला और इसी वजह से अवेज के परिवार ने उन्हें पैसे देकर शो से बाहर निकलवा लिया। हालांकि, अब खुद अवेज ने इन सभी अफवाहों से पर्दा उठा दिया है और स्पष्ट कर दिया है कि ये सारी बातें सिर्फ रूमर्स हैं और इनमें जरा भी सच्चाई नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *