खतरे में स्टार का नाम! 7 में से 6 बार नाकाम साई सुदर्शन, क्या टीम इंडिया से होंगे बाहर?

भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट फॉर्मेट में बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है, जहां युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। लेकिन युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन इस मौके को भुनाने में नाकाम रहे हैं। दिग्गजों की जगह भरना आसान नहीं है, पर टीम में बने रहने के लिए जल्द ही प्रदर्शन करना जरूरी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में भी वह सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए।

24 वर्षीय इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए यह चौथा टेस्ट और सातवीं पारी थी। अब तक 7 पारियों में उन्होंने केवल 21 की औसत से 147 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। शुभमन गिल के पोजीशन बदलने के बाद नंबर-3 पर खुद को साबित करने का जो अवसर सुदर्शन को मिला है, उसे वह भुना नहीं पा रहे हैं। बार-बार सेट होने के बाद विकेट ‘फेंकने’ से टीम मैनेजमेंट चिंतित है। प्रतिभाशाली होने के बावजूद, अगर यह नाकामी जारी रही तो अगली सीरीज से उनका नाम कट सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *