जयपुर बना ड्रग्स की तस्करी का नया रूट? कस्टम्स ने पकड़ा ५ करोड़ का गांजा, विदेशी महिलाओं को भेजा जेल

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम्स विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग ५ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा (उच्च-शक्ति वाला हाइड्रोपोनिक वीड) जब्त किया है। बैंकॉक से आई एक फ्लाइट से दो महिला यात्रियों को इस अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) से मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, कस्टम्स अधिकारियों ने बैंकॉक से आई फ्लाइट (FD 130) की दो महिला यात्रियों को रोका। उनके ट्रॉली बैग की सघन तलाशी लेने पर, उसमें छिपाकर रखा गया लगभग ६ किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब ५ करोड़ रुपये है।

आरोपी महिलाओं से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में एनडीपीएस (NDPS) कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जब्त किया गया यह ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ साधारण गांजे की तुलना में कई गुना अधिक शक्तिशाली होता है। कस्टम्स और डीआरआई की टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या अंतरराष्ट्रीय तस्कर जयपुर हवाई अड्डे को ड्रग तस्करी के लिए एक ‘सुरक्षित मार्ग’ के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *