लुधियाना में बेखौफ चोर, पखोवाल रोड पर समरसीवल बोर्ड चोरी की कोशिश, लाइट जलते ही मौके से फरार हुए अपराधी

लुधियाना जिले में बेखौफ चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। इसी बीच एक चोरी की कोशिश करने की घटना सामने आई है। पखोवाल रोड स्थित ठाकुर कॉलोनी की श्री रामस्टा प्राइवेट लिमिटेड फर्म में बीती रात चोरों ने केंब्री (कैमरे की तार) की तार काटकर समरसीवल बोर्ड निकालने की कोशिश की। हालांकि, आसपास लाइट जलने और हलचल होने से चोर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

थाना प्रभारी का स्टाफ की कमी का तर्क: जब इस मामले को लेकर थाना प्रभारी से बात की गई तो उनका कहना था कि, “हमारे पास स्टाफ की कमी है, अगर पर्याप्त स्टाफ हो तो कार्रवाई आसान हो। चौकी में 3 से 4 ही मुलाजिम हैं, जिन्हें और भी इलाकों पर नजर रखनी पड़ती है।”

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी: स्थानीय लोगों का कहना है कि ठाकुर कॉलोनी में इससे पहले भी कई बार वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन कॉलोनाइजर और डीलर कॉलोनी को ‘भगवान भरोसे’ ही चला रहे हैं। इस वजह से इलाके में चोरी जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *