बिहार चुनाव में भोजपुरी सितारों की बयानबाजी! उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात पर खेसारी लाल ने दिया बेबाक जवाब

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी तेज है। राजनीतिक गलियारे में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। इस मौके को भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव ने हाथ से नहीं जाने दिया और तारीफ के लहजे में उन्होंने पवन सिंह पर तंज कस दिया।

पटना में मीडिया से बात करते हुए खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा देवी के आरजेडी (RJD) से चुनाव लड़ने की जानकारी भी दी।

पवन सिंह पर तंज: पवन सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चा को लेकर खेसारी लाल यादव ने बड़े ही खुशमिजाज अंदाज में टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “पहले वो (पवन सिंह) गायक थे, लेकिन अब वो राजनेता हो गए हैं। अब उनका पावर वहां से शुरू होगा।”

राजनीति में न कोई दुश्मन न कोई दोस्त: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा से पवन सिंह की मुलाकात पर खेसारी लाल ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। “उस समय भी वो सही थे। मुझे लगता है कि इस समय भी वो शायद सही होंगे। उनकी अपनी विचारधारा है।” इसके बाद उन्होंने कहा कि “राजनीति में कोई दुश्मन नहीं है और मुझे लगता है कि कोई हित भी नहीं है। हमलोग एक राजनेता के लिए बेवजह के ही लड़ जाते हैं। उनके मन में एक दूसरे के प्रति कभी गलत नहीं होता।”

राजनीति में इमोशन नहीं, सिर्फ धंधा: खेसारी लाल यादव ने कहा कि “मैं रिश्तों को बचाने का प्रयास करता हूं। राजनीति में ना तो इमोशन होता है और ना ही दर्द होता है। इसमें सिर्फ बिजनेस और धंधे होते हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका काम अलग है, वह एक कलाकार हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को पवन सिंह ने दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें तेज हो गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *