सचिन पायलट पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी, भड़का गुर्जर समाज, जयपुर के चाकसू थाने में सैकड़ों समर्थकों ने सौंपा ज्ञापन
राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आने के बाद गुर्जर समाज के लोग भड़क गए हैं। इस मामले को लेकर चाकसू (जयपुर) में युवाओं और समर्थकों ने पुलिस थाने में ज्ञापन दिया है, जिसमें आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
खबरों के मुताबिक, एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट में पायलट के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। पायलट समर्थक इसी बात से नाराज हैं। सैकड़ों युवा और समर्थक चाकसू थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पूरे समाज की भावनाओं को ठेस: गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में नफरत फैलाने की साजिश की जा रही है। गुर्जर समाज के युवाओं और समर्थकों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपी की पहचान कर ऐसी कड़ी सजा दे, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसा करने की हिम्मत न करे।