एडमिट कार्ड जारी होने की घड़ी! BSEB STET 2025 परीक्षा के लिए ऐसे करें डाउनलोड, bsebstet.org पर तुरंत करें चेक

बिहार सेकेंडरी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) २०२५ के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज यानी ११ अक्टूबर, २०२५ को राज्यभर में माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (बीएसईबी एसटीईटी एडमिट कार्ड २०२५) जारी कर सकता है। चूँकि STET परीक्षा का आयोजन १४ अक्टूबर से किया जाएगा, ऐसे में अभ्यार्थियों को परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद छात्र इसकी ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

कब होगी BSEB STET परीक्षा?

बिहार बोर्ड STET परीक्षा का आयोजन १४ अक्टूबर से शुरू होकर ३१ अक्टूबर तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा में दो पेपर होंगे:

  • पेपर १: इसमें अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बँगला, सामाजिक विज्ञान, मैथली, अरबी, फ़ारसी, शारीरिक शिक्षा, संगीत, भोजपुरी, ललित कला और नृत्य विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर २: इसमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, भोजपुरी, गणित, मगही, अरबी, फ़ारसी, बंगला, पाली, प्राकृत, भौतिक विज्ञान, मैथली, कैमिस्ट्री, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, बायोलॉजी, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वाणिजय, कम्प्यूटर साइंस, कृषि और संगीत विषय शामिल होंगे।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड लेकर जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी।

BSEB STET Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

१. बिहार बोर्ड STET एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं। २. अब होम पेज पर आप STET 2025 परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक कर दें। ३. एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर आदि जानकारी भरकर इसे सबमिट कर दें। ४. जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका हॉल टिकट खुलकर आ जाएगा। ५. यहाँ से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *