विराट-अनुष्का के गुरु प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी! क्यों रुका मॉर्निंग वॉक? जानें वह खतरनाक किडनी रोग जिससे जूझ रहे हैं महाराज
वृंदावन निवासी और दुनिया भर के लाखों भक्तों के पूजनीय आध्यात्मिक गुरु श्री हित प्रेमागोविंद शरण महाराज (प्रेमानंद महाराज) अचानक बीमार हो गए हैं। उन्हें अपनी नियमित मॉर्निंग वॉक बंद करने और पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है। विराट कोहली, अनुष्का शर्मा सहित कई नामी हस्तियां जिनकी शरण में आते हैं, उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर भक्तों में चिंता का माहौल है।
प्रेमानंद महाराज ने खुद ही कई बार अपनी शारीरिक समस्याओं का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि लंबे समय से उनकी किडनी डैमेज है, जिसके कारण उनका नियमित रूप से डायलिसिस चल रहा है।
दरअसल, साल 2006 में पेट दर्द के बाद उन्हें एक गंभीर किडनी रोग का पता चला था— जिसका नाम है पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (Polycystic Kidney Disease) या PKD।
क्या है पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (PKD)?
यह एक आनुवंशिक (जेनेटिक) विकार है जो जीन में म्यूटेशन के कारण होता है। इस बीमारी में किडनी के अंदर अनगिनत सिस्ट (तरल से भरी थैलियां) बनने लगती हैं। ये सिस्ट धीरे-धीरे किडनी को बड़ा कर देती हैं और इस अंग की कार्यक्षमता को नष्ट कर देती हैं। यह अंततः क्रॉनिक किडनी डिजीज और किडनी फेल्योर का रूप ले सकता है, जिसके बाद मरीज को डायलिसिस या किडनी प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) की आवश्यकता पड़ती है।
PKD के मुख्य लक्षण:
- सिरदर्द
- पीठ या शरीर के किनारों में दर्द
- पेशाब में खून आना (Hematuria)
- बार-बार यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI)
- पेट फूलना
- हाई ब्लड प्रेशर
प्रेमानंद महाराज का डायलिसिस चल रहा था, और हाल ही में उनकी तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें किसी भी तरह का श्रम करने से मना किया गया है और पूर्ण विश्राम की सलाह दी गई है। इस गंभीर बीमारी के शुरुआती उपचार में रक्तचाप को नियंत्रित रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है। हालांकि, स्थिति गंभीर होने पर डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट ही अंतिम उपाय बचता है।