10 रुपये से कम के स्टॉक में लगा जमकर दांव! Vivid Mercantile के शेयरों में जबरदस्त उछाल, क्या है वजह?

रियल एस्टेट कंपनी Vivid Mercantile लिमिटेड इन दिनों निवेशकों की नज़रों में है। इसके शेयरों में 13 अक्टूबर यानी सोमवार को ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला। इसके शेयर 13 फीसदी तक उछल गए, जिससे शेयर की क़ीमत बढ़कर 6.25 रुपये पर पहुंच गई। शेयरों में आई इस तेज़़ी की वजह कंपनी के मज़बूत वित्तीय नतीजे हैं।

Vivid Mercantile के Q2 FY26 के शानदार नतीजों के बाद कंपनी के शेयर रॉकेट की तरह उड़ते नज़र आए। 10 रुपये से कम के इस पेनी स्टॉक पर निवेशकों ने जमकर दांव लगाया। नतीजतन शेयरों ने सोमवार को ज़ोरदार छलांग लगाई। सुबह 11:42 बजे तक कंपनी के शेयर 9 फीसदी की तेज़ी के साथ 6.01 रुपये पर ट्रेड करते नज़र आए।

ऑल टाइम हाई से 42.24% नीचे

55 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाले Vivid Mercantile के शेयरों ने सोमवार को दिन का हाई 6.25 रुपये छुआ, जो पिछले बंद भाव 5.51 रुपये से 13% ऊपर है। पिछले पांच सालों में स्टॉक ने 81% का रिटर्न दिया है। हालांकि, इसका ऑल टाइम हाई 10.82 रुपये है, यानी ये अभी भी अपने हाई से 42.24% नीचे ट्रेड कर रहा है।

रेवेन्यू और प्रॉफ़िट में तूफानी उछाल

Vivid Mercantile ने Q2 FY26 में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। कंपनी का रेवेन्यू 1.37 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो Q2 FY25 में महज़ 0.33 करोड़ था, यानी इसमें 316% की ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई है। नेट प्रॉफ़िट भी 265% उछलकर 91.24 लाख रुपये हो गया, जो पिछले साल के 25 लाख से कहीं ज़्यादा है। यह YoY (साल-दर-साल) ग्रोथ कंपनी की रिकवरी स्टोरी को बूस्ट दे रही है।

कंपनी का कारोबार

1994 में स्थापित Vivid Mercantile अहमदाबाद में स्थित एक डायवर्सिफाइड फर्म है। इसका एक-तिहाई बिज़नेस रियल एस्टेट से आता है, जबकि बाकी दो-तिहाई हिस्सा ट्रेडिंग और प्रिंटिंग से कमाती है। कंपनी जनरल ट्रेडर के रूप में दालें, गारमेंट्स, और मेटल्स का भी ख़रीद-बेच करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *