सपनों को उड़ान देने वाले ‘जनता के राष्ट्रपति’! 11वें राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को ममता ने किया नमन
October 15, 2025
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिक और दूरदर्शी नेता रहे कलाम को देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए याद किया।
बनर्जी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ”पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि। वह एक महान वैज्ञानिक और दूरदर्शी नेता थे, जिनका समर्पण और विनम्रता लोगों को बड़े सपने देखने और देश की प्रगति के लिए काम करने के लिए प्रेरित करती है।” डॉ. कलाम ने 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला था।