बिना इजाजत आवाज की नकल कराना भी अपराध! आशा भोसले और ऐश्वर्या राय के केस में कोर्ट का बड़ा फैसला

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। खिलाड़ी कुमार ने उन लोगों के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर किया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करके उनके व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं। हालांकि, अक्षय के मामले में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अक्षय से पहले अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, करण जौहर और ऋतिक रोशन जैसे सितारे भी यह कदम उठा चुके हैं।

दरअसल, अक्षय कुमार से पहले हाल के दिनों में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, ऋषभ शेट्टी और अक्किनेनी नागार्जुन सहित कई मशहूर हस्तियों ने भी अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए अदालत का रुख किया है। सभी की यही मांग है कि उनकी इजाजत के बिना उनकी तस्वीरों और पर्सनैलिटी राइट्स का किसी भी तरह से गलत इस्तेमाल न किया जाए।

इस महीने की शुरुआत में बॉम्बे हाईकोर्ट ने वरिष्ठ पार्श्व गायिका आशा भोसले के पर्सनैलिटी राइट्स के अनधिकृत उपयोग की रक्षा के लिए एक आदेश जारी किया था। अदालत ने विभिन्न संस्थाओं को गायिका के व्यक्तिगत गुणों, जैसे उनके नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग करने से रोक दिया। यह रोक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल पर भी लगाई गई। कोर्ट ने यह भी कहा कि बिना सहमति के किसी सेलिब्रिटी की आवाज़ की नकल करने के लिए एआई उपकरण उपलब्ध कराना उनके पहचान अधिकारों का उल्लंघन है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने ऐश्वर्या के अधिकारों का बचाव करते हुए कहा, “व्यक्तियों के पर्सनैलिटी राइट्स सीधे शब्दों में कहें तो, अपनी छवि, नाम, समानता या व्यक्तित्व के अन्य गुणों के शोषण को नियंत्रित करने और संरक्षित करने के अधिकार के साथ-साथ, उससे प्राप्त होने वाले बिजनेस प्रॉफिट को भी शामिल करते हैं। पर्सनैलिटी राइट्स, व्यक्ति की अपनी स्वायत्तता में निहित हो सकते हैं कि वह अपने व्यक्तित्व के अन्य गुणों के शोषण की अनुमति दे या न दे।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *