जहानाबाद को बड़े पर्दे पर मिलेगी पहचान, रोप-वे और गार्डन बनाकर पर्यटकों को लुभाने की तैयारी

बिहार में फिल्मों की शूटिंग का दायरा लगातार बढ़ रहा है। अब यहां सिर्फ भोजपुरी फिल्म ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड और अन्य भाषाओं की फिल्मों की नजर राज्य की सुंदर जगहों पर है। यही कारण है कि सरकार फिल्म निर्माण को लेकर गंभीरता से काम कर रही है और फिल्म मेकर्स के लिए नई सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

१/६: 111 लोकेशन ऑनलाइन स्टेट फिल्म डेवलपमेंट एंड फिल्म कॉरपोरेशन की पहल पर बिहार के 111 लोकेशन को ऑनलाइन किया गया है, ताकि फिल्म निर्माता आसानी से शूटिंग के लिए स्थल चुन सकें। इन लोकेशनों में ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थल शामिल हैं।

२/६: बराबर पहाड़ और मौर्यकालीन गुफा लिस्ट में जहानाबाद से बराबर पहाड़ और वहाँ की गुफा को भी शामिल किया गया है। यह स्थान ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि बराबर गुफा मौर्य काल की हैं और यहाँ अशोक तथा उनके पुत्र दशरथ द्वारा खुदवाए गए शिलालेख भी मौजूद हैं।

३/६: कोटेश्वरनाथ धाम भी चयनित इसके अलावा जहानाबाद का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कोटेश्वरनाथ धाम भी चयनित लोकेशनों में है। यह स्थल शिव भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है। इसे फिल्म लोकेशन की सूची में शामिल करने से पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।

४/६: रोजगार और स्थानीय कलाकारों को लाभ फिल्म शूटिंग शुरू होने से जहानाबाद और आस-पास के इलाकों में लोगों के लिए रोजगार के नए मौका पैदा होंगे। होटल, ट्रांसपोर्ट, गाइड और स्थानीय कलाकारों को भी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही लोग फिल्म में काम करने की बारीकी भी बड़े कलाकारों से सीख पाएंगे।

५/६: रोप-वे और विकास कार्य फिल्म शूटिंग के लिए चयनित लोकेशन बराबर पहाड़ी के इलाके में विकास कार्य भी किए जा रहे हैं। यहाँ रोप वे, गार्डन और अन्य इको फ्रेंडली कार्य हो रहे हैं, जो आने वाले समय में पर्यटकों और मेहमानों को लुभाएंगे। मुंबई की तरह बिहार में पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही फिल्म शूटिंग को बढ़ावा मिलेगा।

६/६: फिल्म फ्रेंडली डेस्टिनेशन बिहार सरकार का उद्देश्य राज्य को फिल्म फ्रेंडली डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना है। इसके लिए कई रियायतें दी जा रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि जहानाबाद जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल भी बड़े परदे पर पहचान बनाएँ और यहाँ की छवि देश-दुनिया में निखरे।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *