नाइटलाइफ़ हो या विला पार्टी: चंडीगढ़, जयपुर और नैनीताल में कैसे करें दोस्तों के साथ यादगार बैचलर्स पार्टी एंजॉय?

आज के समय में लव मैरिज हो या फिर अरेंज मैरिज, नए जीवन की शुरुआत को लेकर हर लड़की उत्साहित रहती है। उनको पता होता है कि शादीशुदा जिंदगी में प्रवेश करते ही जिम्मेदारी बढ़ने वाली हैं। इसलिए अधिकतर लड़कियां शादी से पहले दिल खोलकर मौज-मस्ती करना पसंद करती हैं। जब शादी से पहले दिल खोलकर मौज-मस्ती करने की बात होती है, तो बैचलर्स पार्टी की बात ज़रूर होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के ज़रिए हम आपको दिल्ली से करीब 5-6 घंटे की ड्राइव पर स्थित हसीन और शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप दिल खोलकर बैचलर पार्टी एंजॉय कर सकती हैं।

1. चंडीगढ़ (Chandigarh)

दिल्ली-एनसीआर के करीब 4-5 घंटे की ड्राइव पर स्थित चंडीगढ़ में आप बेफिक्र होकर बैचलर्स पार्टी करने जा सकती हैं। यह एक बेहद खूबसूरत शहर है। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ अपनी नाइटलाइफ़ और शानदार पार्टी के हब के रूप में भी जाना जाता है।

  • चंडीगढ़ में आपको कई ऐसे बार, रेस्तरां और क्लब मिलेंगे, जहां पर आप दिल खोलकर बैचलर्स पार्टी एंजॉय कर सकती हैं।
  • वहीं आप बैचलर्स पार्टी के लिए सेक्टर 32 में जा सकती हैं।

2. शिवपुरी (Shivpuri)

दिल्ली-एनसीआर से करीब 260 किमी दूर शिवपुरी स्थित है। यह ऋषिकेश के पास स्थित खूबसूरत और मनमोहक डेस्टिनेशन है। यह जगह अपनी शानदार नाइट पार्टी के लिए भी जाना जाता है।

  • आपको शिवपुरी की हसीन वादियों में कई गेस्ट हाउस और टेंट हाउस रेंट पर मिल जाएंगे। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ धमाकेदार अंदाज में बैचलर्स पार्टी कर सकती हैं।
  • यहां के टेंट हाउस में अपना म्यूजिक सिस्टम होता है और आप यहां पर रात भर पार्टी कर सकती हैं।

3. जयपुर (Jaipur)

राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने ऐतिहासिक और खूबसूरत इमारतों के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही जयपुर की नाइटलाइफ़ भी फेमस है। यह एक सुरक्षित शहर माना जाता है और यहां पर भी कई महिलाएं पार्टी करने के लिए घूमने पहुंचती हैं।

  • इस शहर में कई ऐसे होटल, रिसॉर्ट और विला हैं, जहां पर आप अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी कर सकती हैं।
  • आप यहां पर कम खर्च में द स्टैग रूफटॉप और द बूज़ ऑन लाउंज जैसी जगहों पर बैचलर्स पार्टी एंजॉय कर सकती हैं।

4. नैनीताल (Nainital)

अगर आप भी खूबसूरत और सुरक्षित हिल स्टेशन पर जाकर बैचलर्स पार्टी एंजॉय करना चाहती हैं, तो आपको नैनीताल की हसीन वादियों में जाना चाहिए। नैनीताल उत्तराखंड का एक फेमस और लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जहां पर महिलाएं अक्सर अकेले घूमने के लिए पहुंचती हैं।

  • नैनीताल के पहाड़ों में कई विला, रिसॉर्ट और क्लब भी मौजूद हैं, जहां पर आप अपने दोस्तों के साथ रात भर पार्टी कर सकती हैं।
  • नैनीताल में बैचलर्स पार्टी के बाद आप स्नो व्यू पॉइंट, नैनी झील और टिफिन टॉप जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *