चेतावनी! दिवाली का ‘फायर हैंडशेक’ ट्रेंड हो सकता है जानलेवा, एक्सपर्ट ने बताया क्यों है ये खतरनाक स्टंट

दिवाली के मौके पर ‘फायर हैंडशेक’ (Fire Handshake Trend) नाम का एक नया और खतरनाक ट्रेंड इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में लोग हैंडशेक करते समय आग का एक ऐसा भ्रम पैदा करते हैं, जिसे देखकर लगता है मानो उनकी हथेलियों से आग की लपटें निकल रही हों। कैमरे पर यह भले ही आकर्षक लगे, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे आजमाने के खिलाफ सख्त चेतावनी दे रहे हैं।

यह ट्रेंड कथित तौर पर कुछ वायरल इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स से शुरू हुआ, जिनमें दोस्तों को हैंडशेक करने से पहले हैंड सैनिटाइजर, पेट्रोल या एरोसोल स्प्रे जलाते हुए दिखाया गया, जिससे उनकी हथेलियों के बीच थोड़ी देर के लिए आग की लपटें उठती हैं। इन वीडियोज को लाखों व्यूज मिले हैं, और क्रिएटर्स ने इसे ‘दिवाली की आग से हाथ मिलाना’ बताया है।

डॉक्टरों ने जताई गंभीर चिंता

डॉक्टरों ने इस स्टंट को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि लोग भले ही इसे दिवाली की रोशनी और खुशी का प्रतीक बताकर दोहरा रहे हों, लेकिन इसमें अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ शामिल हैं। इससे गंभीर जलन, छाले या यहां तक कि आग लगने की बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।

क्या है ये वायरल ट्रेंड?

कंटेंट क्रिएटर्स सबसे पहले अपनी हथेलियों पर अल्कोहल-बेस्ड हैंड सैनिटाइजर या रबिंक अल्कोहल की एक पतली परत लगाते हैं। ये पदार्थ अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आसानी से आग पकड़ लेते हैं। हालांकि, उनका दावा है कि ‘अगर सही तरीके से संभाला जाए’, तो यह बिना किसी स्थायी नुकसान के जल्दी जलकर उड़ जाते हैं।

सुरक्षा सबसे पहले! ऐसे खतरनाक स्टंट से बचें और अपनी दिवाली सुरक्षित तरीके से मनाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *