‘तुम मरे नहीं हो, मेरे साथ हो’: पति की याद में ओलेस्या का भावुक पोस्ट, फैंस दे रहे हैं हिम्मत
जाने-माने गायक, एक्टर और सॉन्ग राइटर ऋषभ टंडन (Rishabh Tandon) का मंगलवार रात को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इस खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस को गहरा सदमा लगा है। दिवंगत सिंगर की पत्नी ओलेस्या नेडोबेगोवा (Olesya Nedobegova -Tandon) इस दुख से पूरी तरह टूट चुकी हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपने दिल का हाल बयां कर रही हैं।
पति के निधन के बाद ओलेस्या ने 22 अक्टूबर को अपने पति ऋषभ के साथ ढेर सारी फोटोज शेयर की थीं और एक बेहद भावुक नोट लिखा था। उन्होंने लिखा: “मुझे शब्द नहीं मिल रहे हैं। आपने मुझे छोड़ दिया। मेरे प्यारे पति, दोस्त, पार्टनर, मैं कसम खाती हूं कि मैं आपके सभी सपने पूरे करूंगी। आप मरे नहीं हैं, आप मेरे साथ हैं, मेरी आत्मा, मेरा दिल, मेरा प्यार, मेरे राजा।”
23 अक्टूबर को भी ऋषभ की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक और भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक मंत्र लिखा और पति के साथ एक थ्रोबैक रोमांटिक फोटो साझा की। ओलेस्या का यह दर्द देखकर सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो रहे हैं और उन्हें हिम्मत दे रहे हैं।
गौरतलब है कि 35 वर्षीय दिवंगत गायक ऋषभ टंडन ने भी अपना आखिरी पोस्ट पत्नी ओलेस्या के साथ करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरों के रूप में ही शेयर किया था। उनकी पत्नी ओलेस्या रूस की रहने वाली हैं और वह भी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। दोनों ने साल 2019 में शादी की थी।