Al Nassr को FC Goa ने दिया कड़ा इम्तिहान, 2-1 से हारने के बावजूद कोच मैनुएल मार्केज़ ने कहा- ‘मुझे गर्व है’
नई दिल्ली: एएफसी चैंपियंस लीग टू (AFC Champions League Two) के मुकाबले में दिग्गज टीम अल नसर (Al Nassr) ने गोवा में अपनी जीत तो दर्ज की, लेकिन एफसी गोवा (FC Goa) से उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा कड़ा मुकाबला मिला। बुधवार को फातोरदा स्टेडियम में हुए मैच में सऊदी अरब की इस टीम ने 2-1 से जीत हासिल की।
मैच के बाद अल नसर के हेड कोच जॉर्ज जीसस (Jorge Jesus) ने स्वीकार किया कि प्रदर्शन ‘परफेक्ट’ नहीं था, लेकिन मिशन पूरा हुआ। उन्होंने कहा, “मैच का उद्देश्य पूरा हो गया, जो कि जीत हासिल करना और तीन अंक लेना है। हमने एक ऐसी टीम को हराया जिसने हार मानने से इनकार कर दिया।” जीसस ने दावा किया कि उनकी टीम ने 80% मैच को नियंत्रित किया, लेकिन गोवा ने अपने इकलौते मौके को गोल में बदलकर मुकाबला कांटे का बना दिया।
मार्केज़ का गर्व और फैन्स का शोर
ग्रुप डी में लगातार तीसरी हार झेलने के बावजूद, एफसी गोवा के कोच मैनुएल मार्केज़ (Manolo Marquez) परिणाम के बजाय टीम के जुझारू प्रदर्शन पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “मुझे खिलाड़ियों पर सचमुच गर्व है,” खासकर ब्रिसन फर्नांडेस के गोल के बाद टीम के जोरदार वापसी के लिए।
स्पैनिश कोच ने स्टेडियम में आए समर्थकों की भी जमकर तारीफ की, जिनकी ‘एफसी गोवा’ की गूंज “अविश्वसनीय” थी। हालांकि, उन्होंने फॉरवर्ड जेवियर सिवेरियो की चोट पर चिंता व्यक्त की।
आँकड़ो में दबदबा, मैदान पर संघर्ष
अल नसर ने पूरे मैच में 16 शॉट ऑन टारगेट लगाए, जबकि गोवा केवल एक ही शॉट टारगेट पर रख पाई— वही, जिसे ब्रिसन फर्नांडेस ने गोल में बदल कर इतिहास रच दिया। यह मुकाबला एफसी गोवा के लिए हार से बढ़कर आत्मसम्मान और संघर्ष की कहानी बनकर उभरा।