दिल्ली में प्रदूषण का संकट गहराया: आनंद विहार में AQI 428 के साथ ‘गंभीर’ श्रेणी, धीमी हवा ने बढ़ाई मुश्किल

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार सुबह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही, जबकि आनंद विहार इलाके में यह ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। दिवाली के बाद से ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब हो गई है और धीमी गति से चलने वाली हवा ने स्थिति को और बदतर बना दिया है।

‘समीर’ ऐप के अनुसार, आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 428 दर्ज किया गया, जो सभी निगरानी स्टेशनों में सबसे अधिक है। दिल्ली के अधिकतर अन्य स्टेशनों ने वायु गुणवत्ता को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया, और 48 में से केवल छह स्टेशन में ही यह ‘खराब’ श्रेणी में पाई गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के प्रति घंटा बुलेटिन के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 326 रहा।

AQI की श्रेणियांसूचकांक
अच्छा0 से 50
संतोषजनक51 से 100
मध्यम101 से 200
खराब201 से 300
बहुत खराब301 से 400
गंभीर401 से 500

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सुबह के समय धुंध/धुंआ और बाद में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *