फॉर्म खराब, लेकिन क्रेज जबरदस्त! सिडनी एयरपोर्ट पर विराट कोहली को फैंस ने घेरा

फॉर्म खराब, लेकिन क्रेज जबरदस्त! सिडनी एयरपोर्ट पर विराट कोहली को फैंस ने घेरा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जाना है। भारतीय टीम इस मैच के लिए सिडनी पहुंच चुकी है। सिडनी एयरपोर्ट पर विराट कोहली (Virat Kohli) की जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली। एयरपोर्ट पर उन्हें फैंस ने घेर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विराट कोहली की लोकप्रियता केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद है, यह घटना इसी बात का प्रमाण है।

किंग कोहली का गजब क्रेज

भारतीय टीम तीसरा मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगी। सिडनी एयरपोर्ट पर जैसे ही विराट कोहली बाहर निकले, फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद किंग कोहली (King Kohli) ने अपने फैंस को ऑटोग्राफ दिया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खराब फॉर्म के बावजूद लोकप्रियता बरकरार

विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। अब तक खेले गए दोनों मैच में विराट कोहली का खाता भी नहीं खुला है। वह पहले मैच में भी 0 पर आउट हुए थे, तो वहीं दूसरे मैच में भी किंग कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। हालांकि, उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन चाहे जैसा भी हो, सिडनी एयरपोर्ट पर फैंस के बीच उनकी दीवानगी ने साबित कर दिया कि क्रिकेट जगत में उनका रुतबा आज भी ‘किंग’ जैसा ही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *