बिहार चुनाव में अखिलेश यादव का ‘ट्रंप कार्ड’ आजम खान! स्टार प्रचारकों की सूची में युवा सांसद इकरा हसन भी शामिल

बिहार चुनाव में अखिलेश यादव का ‘ट्रंप कार्ड’ आजम खान! स्टार प्रचारकों की सूची में युवा सांसद इकरा हसन भी शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party- SP) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 20 नेताओं के नाम शामिल हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर यूपी के पूर्व मंत्री और सपा नेता आजम खान (Azam Khan) का नाम शामिल है, जो हाल ही में जेल से बाहर निकले हैं। अब वह बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन (INDIA Alliance) के लिए चुनाव प्रचार करेंगे और जनता से वोट की अपील करेंगे।

आजम खान तीसरे नंबर पर, डिंपल यादव भी शामिल

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आजम खान का नाम तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हैं, दूसरे नंबर पर सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा हैं और तीसरे पर आजम खान का नाम है। चौथे नंबर पर अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) हैं। कई महीनों बाद ऐसा देखने को मिलेगा जब आजम खान चुनाव प्रचार करते हुए नजर आएंगे, जो राजनीतिक रूप से काफी अहम है।

युवा चेहरे इकरा हसन और अफजाल अंसारी को भी मौका

समाजवादी पार्टी ने इस लिस्ट में कई युवा और महत्वपूर्ण नेताओं को भी जगह दी है। कैराना से पार्टी की युवा सांसद इकरा हसन (Iqra Hasan) और मुख्तार अंसारी के बड़े भाई व सपा सांसद अफजाल अंसारी को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है। अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद भी बिहार में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते नज़र आएंगे।

शिवपाल यादव का नाम लिस्ट से गायब

हैरानी की बात यह है कि सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अखिलेश यादव ने अपने चाचा यानी शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के नाम को शामिल नहीं किया है। शिवपाल यादव को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में क्यों नहीं शामिल किया गया है, इसे लेकर अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *