51 साल का फासला! 2 करोड़ की ‘दुल्हन कीमत’ देकर 24 साल की युवती से 74 साल के बुजुर्ग ने की शादी, मची खलबली

इंडोनेशिया में एक 74 वर्षीय व्यक्ति ने खुद से 50 साल छोटी 24 वर्षीय युवती से विवाह करके देश भर में सुर्खियां बटोरी हैं। पूर्वी जावा की पासिटान रीजेंसी के रहने वाले तारमन नामक इस बुजुर्ग ने 24 वर्षीय शेला अरिका से शादी करने के लिए कथित तौर पर ‘दुल्हन कीमत’ के रूप में 2 करोड़ रुपये (3 बिलियन इंडोनेशियाई रुपिया) का नकद भुगतान किया है। हालांकि, शुरुआत में 60 लाख रुपये देने का फैसला हुआ था, लेकिन शादी समारोह में ही यह राशि बढ़ाकर लगभग तीन गुना कर दी गई, जिस पर चेक की प्रामाणिकता को लेकर संदेह पैदा हो गया है।
इस भव्य विवाह समारोह के बाद दूल्हा-दुल्हन विवादों में घिर गए। उन पर शादी की तस्वीरें लेने वाले वीडियोग्राफर टीम को उनकी फीस का भुगतान किए बिना तुरंत मौके से चले जाने का आरोप लगा है। इस शिकायत के आधार पर स्थानीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, तारमन ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि दुल्हन को दी गई राशि असली है और वे भागे नहीं हैं, बल्कि हनीमून के लिए गए हैं। इस बड़े अंतर की शादी और वित्तीय लेनदेन ने इंडोनेशियाई समाज में व्यापक चर्चा छेड़ दी है।