पुरुषों के ईगो से बचने का नुस्खा, Janhvi Kapoor सेट पर क्यों बनती हैं ‘नासमझ’, खुद किया खुलासा

अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ‘टू मच’ में बॉलीवुड सेट पर अपने अनुभव को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह कई बार पुरुषों के ईगो (Male Egos) से निपटने के लिए सेट पर जानबूझकर ‘नासमझ’ होने का दिखावा करती हैं। यह खासकर तब होता है, जब उन्हें कोई सीन ‘पॉलिटिकली इनकरेक्ट’ लगता है।

जान्हवी ने स्वीकार किया, “मैं समझती हूं कि मैं अपने काम के माहौल में विशेषाधिकार (Privilege) की जगह से आ रही हूं। लेकिन मेरे लिए यह हमेशा से ईगो, खासकर पुरुषों के ईगो को नेविगेट करने के बारे में रहा है।” उन्होंने कहा कि पहले वह खुलकर अपनी बात नहीं रख पाती थीं, इसलिए एक खास रणनीति अपनाती थीं।

अपनी रणनीति को समझाते हुए जान्हवी ने कहा, “मुझे किसी से पहले जाना पड़ता है और नासमझ होने का दिखावा करना पड़ता है। आपको अपनी लड़ाई चुननी पड़ती है और यह तय करना पड़ता है कि आप अपनी बात किसी को नाराज़ किए बिना कैसे रखेंगे।” उन्होंने आगे बताया कि जब कोई सीन उन्हें गलत लगता है, तो वह सीधे नहीं बोलतीं।

जान्हवी ने कहा, “मैं अभी भी अपनी लड़ाइयाँ चुन रही हूँ। मैं उन्हें १० अच्छी बातें बताऊंगी और दिखावा करूंगी कि मैं इस तरह से प्रदर्शन करने में सक्षम नहीं हूँ, सिर्फ इसलिए क्योंकि मुझे लगता है कि इस सीन को इस तरह से करना बहुत पॉलिटिकली इनकरेक्ट है। मैं बस कह दूंगी, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा (I am not getting it)’, यह कहने के बजाय कि ‘यह सब बकवास है’!”

वर्क फ्रंट की बात करें तो, जान्हवी कपूर हाल ही में वरुण धवन के साथ फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नज़र आईं थीं। इस फिल्म में सनी (वरुण धवन) और तुलसी (जान्हवी कपूर) अपने एक्स-पार्टनर्स (रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा) को जलाने के लिए एक साथ आते हैं, लेकिन कहानी तब एक अप्रत्याशित मोड़ लेती है जब दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *