रवीना टंडन बर्थडे स्पेशल, IPS बनने का ख्वाब देखने वाली ‘मुनमुन’ कैसे बनीं बॉलीवुड की सुपरहिट अदाकारा?

रवीना टंडन बर्थडे स्पेशल, IPS बनने का ख्वाब देखने वाली ‘मुनमुन’ कैसे बनीं बॉलीवुड की सुपरहिट अदाकारा?

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा रवीना टंडन आज (26 अक्टूबर) अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। 26 अक्टूबर 1972 को मुंबई में उनका जन्म दिवंगत फिल्ममेकर रवि टंडन और वीना टंडन के घर हुआ था। उनका नाम माता-पिता के नाम को मिलाकर रखा गया, जबकि उनका निकनेम ‘मुनमुन’ है। आइए उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

पिता रवि टंडन के फिल्ममेकर होने के चलते रवीना को घर में फिल्मी माहौल मिला। उन्होंने 19 साल की उम्र में साल 1991 में सलमान खान के अपोजिट फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से एक्टिंग करियर शुरू किया था। हालांकि, टीन एज में रवीना का ख्वाब एक्ट्रेस बनना नहीं था, बल्कि वो देश सेवा करना चाहती थीं।

IPS ऑफिसर बनने का था सपना

रवीना टंडन कभी आईपीएस ऑफिसर बनने का सपना देखा करती थीं। वो देश की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी की बहुत बड़ी फैन थीं। लेकिन, ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध से रवीना भी प्रभावित हो गईं। वो अपने इस सपने को साकार नहीं कर पाईं, क्योंकि कॉलेज के दिनों में ही उन्हें बॉलीवुड से एक्टिंग का ऑफर आ गया था।

ऐड गुरु प्रहलाद कक्कड़ के अंडर की थी इंटर्नशिप

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले रवीना ने दिग्गज ऐड गुरु प्रहलाद कक्कड़ के अंडर इंटर्नशिप की थी। उन्होंने 10वीं क्लास में ही यह काम शुरू कर दिया था। इस दौरान रवीना ने ऐड फिल्म मेकिंग, प्री और पोस्ट प्रोडक्शन जैसी चीजें सीखी थीं। उस वक्त उनका काम सिर्फ कैमरे के पीछे का था। हालांकि, प्रहलाद चाहते थे कि वह कैमरे को फेस करें। प्रहलाद की सलाह पर ही रवीना ने बतौर एक्ट्रेस अपना करियर शुरू किया और 50 की उम्र पार करने के बाद भी उनका यह सफर जारी है।

रवीना अपने 34 साल के एक्टिंग करियर में कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी बेहतरीन फिल्मों में दिलवाले, मोहरा, KGF चैप्टर 2, अनाड़ी नंबर 1, दूल्हे राजा, आंटी नंबर 1, जिद्दी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, गुलाम ए मुस्तफा, घरवाली बाहरवाली और लाडला सहित कई फिल्में शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *