नाम बदलने की लहर: ‘मुस्तफाबाद’ अब नहीं रहा! जानिए लखीमपुर खीरी के इस स्थान का नया नाम क्या होगा?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी के मुस्तफाबाद का नाम बदलकर ‘कबीरधाम’ रखने की बड़ी घोषणा की है। सोमवार को ‘स्मृति महोत्सव मेला २०२५’ के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम से संत कबीर से जुड़े इस स्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को बहाल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि पिछली सरकारों ने अयोध्या और प्रयागराज समेत कई स्थानों के नाम बदले थे। लेकिन उनकी सरकार इन सभी स्थानों के मूल नामों को वापस ला रही है। उन्होंने मुस्तफाबाद का नाम बदलकर ‘कबीरधाम’ करने के फैसले को भी इसी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान की बहाली की प्रक्रिया का हिस्सा बताया। योगी सरकार के इस ऐलान ने राज्य में एक बार फिर नाम बदलने की राजनीति पर बहस तेज कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *