चक्रवात मोंथा का तांडव शुरू! आज शाम ११0 किमी/घंटा की रफ्तार से काकीनाडा तट से टकराएगा तूफान, NDRF ने जारी किया आखिरी अलर्ट!
October 28, 2025
चक्रवात ‘मोंथा’ के कारण आंध्र प्रदेश के काकीनाडा क्षेत्र में भारी बारिश और भीषण तूफान की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, यह चक्रवात आज, २८ अक्टूबर की शाम तक काकीनाडा तट से टकरा सकता है, जिससे हवा की रफ्तार ११० किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है। तटीय आंध्र के साथ-साथ ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी भारी वर्षा की आशंका जताई गई है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें प्रभावित इलाकों में सक्रिय हैं और नागरिकों से तत्काल पुनर्वास केंद्रों में जाने की अपील कर रही हैं। इन राहत शिविरों में हाई स्कूल और गॉस्पेल चर्चों को शामिल किया गया है, जहाँ सभी विस्थापितों के लिए भोजन और सुरक्षित आश्रय की समुचित व्यवस्था की गई है। देखिए वीडियो।