सिर्फ २४ घंटे में अरबों डॉलर का नुकसान! दुनिया के टॉप १० अमीरों की संपत्ति में भयानक गिरावट, जानिए कौन हुआ सबसे गरीब
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क: अमेरिकी शेयर बाजार में अचानक आई भारी गिरावट के चलते दुनिया के शीर्ष १० अरबपतियों की संपत्ति में एक ही दिन में भयंकर गिरावट दर्ज की गई है। सिर्फ २४ घंटों में अरबों डॉलर की संपत्ति पल भर में गायब हो गई। इस गिरावट से टेस्ला प्रमुख एलन मस्क, अमेज़ॅन के जेफ बेजोस, और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग समेत सभी को बड़ा झटका लगा है।
जुकरबर्ग को सबसे ज्यादा नुकसान:
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, इस गिरावट के कारण फेसबुक और मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। उनकी नेट वर्थ एक ही दिन में २९.२ बिलियन डॉलर कम हो गई है! अब उनकी कुल संपत्ति २३५ बिलियन डॉलर हो गई है। इस भारी नुकसान के बाद जुकरबर्ग दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।
मस्क, बेजोस और एलिसन को भी घाटा:
दुनिया के नंबर एक अरबपति एलन मस्क की कुल संपत्ति में भी एक दिन में १५.३ बिलियन डॉलर की कमी आई है। उनकी वर्तमान नेट वर्थ ४५७ बिलियन डॉलर है। वहीं, ओरेकल कंपनी के प्रमुख लैरी एलिसन की नेट वर्थ १९.८ बिलियन डॉलर कम होकर अब ३१७ बिलियन डॉलर रह गई है। अमेज़ॅन के संस्थापक जेफ बेजोस की संपत्ति भी ६.६ बिलियन डॉलर घटकर २४६ बिलियन डॉलर पर आ गई है।
अन्य प्रभावित अरबपति:
अन्य अरबपतियों में फ्रांस के लक्जरी सामान व्यवसायी बर्नार्ड अर्नाल्ट (संपत्ति अब १९४ बिलियन डॉलर, सातवें स्थान पर), स्टीव बाल्मर (१८१ बिलियन डॉलर, आठवें स्थान पर), एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग (१७६ बिलियन डॉलर, नौवें स्थान पर) और माइकल डेल (१६५ बिलियन डॉलर, दसवें स्थान पर) शामिल हैं। इन सभी की संपत्ति में उल्लेखनीय गिरावट आई है।
दो अरबपतियों की किस्मत पलटी:
इस भयानक गिरावट के बीच भी दो अरबपतियों की किस्मत पलट गई। गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज की संपत्ति ५.३१ बिलियन डॉलर बढ़ी है, उनकी कुल नेट वर्थ अब २४४ बिलियन डॉलर है। वहीं, दूसरे सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन को भी ४.९२ बिलियन डॉलर का लाभ हुआ है, उनकी संपत्ति बढ़कर २२८ बिलियन डॉलर हो गई है।