पटना में पीएम मोदी का मेगा रोड शो 2.8 KM का रोड शो और 10 स्वागत प्वाइंट, क्या है BJP की चुनावी रणनीति

पटना में पीएम मोदी का मेगा रोड शो 2.8 KM का रोड शो और 10 स्वागत प्वाइंट, क्या है BJP की चुनावी रणनीति

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 नवंबर को पटना में एक मेगा रोड शो करेंगे। शाम 5 बजे से शुरू होने वाला यह 2.8 किलोमीटर लंबा रोड शो राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी इस कार्यक्रम को चुनावी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मान रही है, जिसके जरिए पार्टी की रणनीति पटना की 14 विधानसभा सीटों को साधना है।

पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के उत्साह के लिए पूरे रोड शो के रास्ते में 10 स्वागत प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। यह भव्य आयोजन सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन की चुनावी तैयारियों को गति देने और जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत करने का प्रयास है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *