घुसपैठ की फिराक में थी उज्बेकिस्तान की महिला

घुसपैठ की फिराक में थी उज्बेकिस्तान की महिला

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उज्बेकिस्तान की महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान उम्मीदा जुरेवा के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले से ही लुक आउट सर्कुलर जारी था। मिली जानकारी के अनुसार, इस महिला को फरवरी में मुंबई एयरपोर्ट से निर्वासित किया गया था, लेकिन वह दोबारा अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ कर रह रही थी।

सुरक्षा एजेंसियां महिला से पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने भारत में किस इरादे से दोबारा प्रवेश किया और वह यहाँ क्या कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *