खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका हरियाणा में 13 साल बाद स्टेट ओलंपिक गेम्स का महाकुंभ

खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका हरियाणा में 13 साल बाद स्टेट ओलंपिक गेम्स का महाकुंभ

हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025 का आयोजन 2 से 8 नवंबर तक होने जा रहा है। 13 साल के लंबे अंतराल के बाद यह खेल महाकुंभ आयोजित हो रहा है। इन खेलों का आयोजन गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, रोहतक, चंडीगढ़, करनाल और दिल्ली सहित 10 स्थानों पर होगा।

इन गेम्स में 24 अलग-अलग खेलों के मुकाबले होंगे, जिनमें करीब 7000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय मंच प्रदान करना है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें। यह आयोजन राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *