सौंदर्य की रानी या कमाई की महारानी ऐश्वर्या राय बच्चन की नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

सौंदर्य की रानी या कमाई की महारानी ऐश्वर्या राय बच्चन की नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी सफल फिल्मी करियर की बदौलत करीब 900 करोड़ रुपये की नेटवर्थ की मालकिन हैं। अपनी एक्टिंग और ग्लैमर के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। खबरों के अनुसार, वह अपनी हर फिल्म के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं। फिल्मों के अलावा, उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन से आता है।

ऐश्वर्या राय की संपत्ति में मुंबई के बांद्रा स्थित एक 50 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला और दुबई में एक शानदार विला भी शामिल है। भारत की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में शुमार ऐश्वर्या अपनी कमाई के मामले में अपने पति अभिषेक बच्चन से भी काफी आगे हैं। उनकी कुल संपत्ति उनकी शानदार जीवनशैली और अंतरराष्ट्रीय पहचान का प्रमाण है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *